फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इग्नू के सभी कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश शुरू

Thu, 23 May 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 जून तक ऑनलाइन कर सकेंगे स्नातक व परास्नानातक कार्यक्रम में प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दिया है। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार ignouadmission.samarth.edu.in या ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इग्नू जुलाई प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून, 2024 है। विश्व विद्यालय विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, स्नातकोत्तर प्रमाण-पत्र और प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों में पढ़ाई कराता है। एपीएन पीजी कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन मोड के माध्यम से यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और जागरूकता कार्यक्रम के लिए जुलाई 2024 सत्र का नया प्रवेश शुरु हो गया है।
विज्ञापन

ण्ण्ण्
प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज

- इग्नू ओडीएल, ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करने की आवश्यकता होगी-
- स्कैन की गई तस्वीर।
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर।

- प्रासंगिक शैक्षणिक योग्यता की स्कैन की गई प्रति।

- अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति।

- एससी/एसटी/ओबीसी के विद्यार्थियों को श्रेणी प्रमाण-पत्र की स्कैन की गई कॉपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें