फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की मौत, चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक की मौत, चार पर मुकदमा
विज्ञापन

विक्रमजोत/बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के पूरे दीवान में हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की शुक्रवार रात इलाज के दौरान ओपेक चिकित्सालय कैली में मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर मारपीट व गैर इरादतन हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्थिति और साफ हो सकेगी।
थाना क्षेत्र के पूरे दीवान निवासी पारस मौर्या (26) पुत्र राजाराम मौर्या मेहनत-मजदूरी करता था। पिता खेती-किसानी और भाई राममूरत एक टेंट हाउस पर काम करता है। पारस अविवाहित था। आरोप है कि बीती छह जनवरी को मोबाइल गायब होने की बात को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। मृतक पारस के भाई राममूरत में आरोप लगाया है कि गांव के साहबराम वर्मा, लवकुश मौर्या, अंकित उर्फ पिंटू मौर्या और आकाश उर्फ मोहन मौर्या ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसे मारापीटा। इसमें पारस को गंभीर चोट आई। सीएचसी विक्रमजोत में भर्ती कराया गया। यहां से परिजन लखनऊ ले गए। जहां इलाज के बाद वह बस्ती लौट आया था। 26 जनवरी को पारस की तबीयत फिर से खराब होने पर उसे परिजन ओपेक चिकित्सालय कैली ले गए। यहां भर्ती कर उसका इलाज चल रहा था। 28 जनवरी को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों में छह जनवरी को हुए विवाद के बाद इलाज कराने के आश्वासन पर सुलह समझौता हो गया था। इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। इलाज के दौरान पारस की मौत के बाद उसके भाई राममूरत ने थाने पर तहरीर दी। इसके आधार पर गांव के साहबराम वर्मा, लवकुश मौर्या, पिंटू मौर्या, मोहन मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें