फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

बस्ती। नेशनल हाईवे पर छावनी थाना क्षेत्र के रमहटिया के पास सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान गोविंद वर्मा (20 ) पुत्र श्याम वर्मा निवासी मदनापुर थाना परशुरामपुर के रूप में हुई है।
परशुरामपुर के मदनापुर निवासी मृतक गोविंद वर्मा पिछले आठ महीनों से छावनी थानांतर्गत चौकड़ी टोल प्लाजा पर वाहनों में फास्ट टैग लगाने का काम करते थे। वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर थे। पिता श्याम वर्मा व उसके बड़े भाई नरेन्द्र वर्मा विदेश में कामकाज के सिलसिले में रहते हैं। छोटा भाई अंकित वर्मा कक्षा 12 का छात्र है। परिजनों के अनुसार बाइक लेकर सोमवार को गोविंद विक्रमजोत से हर्रैया की तरफ जा रहे थे। छावनी के रमहटिया के पास पीछे आए ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। बाइक समेत ट्रक की चपेट में आए गोविंद के सिर में हेलमेट पहनने के बावजूद गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ट्रक को ट्रेस करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय व चौकी प्रभारी विक्रमजोत योगेन्द्र कुमार पहुंचे। बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें