फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक राष्ट्र, एक चुनाव अखंडता के लिए जरूरी : अजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम फार्मेसी कॉलेज, बसदेवा कुंवर हर्रैया में मंगलवार को वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के तहत संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि जैसे एक देश एक आधार, एक देश एक पैन, एक देश एक कर लागू होने से जनता को सहूलियत मिली है, उसी तरह एक देश एक चुनाव से निश्चित रूप से पूरे देश को लाभ होगा।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला समन्वयक पवन कसौधन ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से समय और धन की बचत होगी। यही पैसा किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को मजबूत करने में काम आएगा। गोष्ठी में सचिन सिंह राष्ट्रहित में ऐतिहासिक साबित होगी। कार्यक्रम का संचालन विवेक कान्त पांडेय ने किया। गोष्ठी में अमन गुप्ता, रवीश मिश्र, अखिलेश सिंह प्रधान, भरत सिंह, मुन्ना सिंह, राहुल ओझा, शिवम पांडेय, आदित्य कुमार, विष्णु आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें