फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैडा समय माता की पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

Wed, 24 Sep 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भानपुर तहसील के प्रसिद्ध बैडा समय माता मंदिर मे पूजा अर्चना के लिये जुटी भक्तों की भीड फोटो स्र
विज्ञापन
भानपुर। नवरात्र के दूसरे दिन तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध बैडा समय माता मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूजा-अर्चना की और परिवार के मंगल-कुशल की कामना करते हुए माता से आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

यहां मंगलवार को मेला लगता है। नवरात्र के दौरान, देवी पाटन जाने वाले श्रद्धालु इस मंदिर पर जुटते हैं। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली की झालरों से सजावट की है और धूप से बचाव के लिए मुख्य द्वार, परिसर और दूसरी ओर टेंट की व्यवस्था की है।
मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक बलवंत सिंह ने बताया कि मुख्य मार्ग के सामने निर्माणाधीन गेट के कारण श्रद्धालुओं के लिए हनुमान मंदिर के निकट बने दूसरे और मंदिर के पीछे बने तीसरे गेट को खोल दिया गया है। श्रद्धालु आसानी से अपने वाहन से मंदिर परिसर में पहुंच कर माता के दर्शन कर सकते हैं। नवरात्र पर मंदिर की सजावट और सुरक्षा प्रबंध श्रद्धालुओं को सुखद अहसास करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें