फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केला टिश्यू कल्चर लैब में तैयार होंगे दस लाख उत्तम केले के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र बस्ती के अंतर्गत संचालित राजकीय संतति उद्यान बंजरिया के परिसर में बृहस्पतिवार को उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने केला ऊतक संवर्द्धन प्रयोगशाला (केला टिश्यू कल्चर लैब) का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि जिले के किसानों के लिए इस टिश्यू कल्चर लैब में लगभग 10 लाख पौधे उपलब्ध होंगे। इससे जिले के साथ-साथ अन्य जिलों के किसान भी लाभान्वित होंगे। इससे क्षेत्र में केला की खेती बढ़ेगी और प्रदेश में नाम होगा। उन्होंने पारंपरिक खेती से हटकर कैश क्रॉप उगाने का आह्वान किया। कहा कि किसानों को आम की तरह केले को भी पालीबैग में पैक करने की सुविधा विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार तिवारी व उद्यान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक बीपी त्रिपाठी ने विभाग की योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। अंत में संयुक्त निदेशक ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण डॉ. विजय बहादुर द्विवेदी, प्रभारी अधिकारी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस आरके यादव, जिला उद्यान अधिकारी सिद्धार्थनगर व गोरखपुर मंडल के उद्यान विभाग के निदेशक नन्हे लाल वर्मा समेत बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें