फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो करोड़ से चमकेंगे जिले के 99 सरकारी नलकूप

Fri, 24 Jan 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप खंड के इंजीनियरों ने तैयार की कार्ययोजना
विज्ञापन

करीब दो करोड़ रुपये होंगे खर्च, किसानों को मिलेगी मुफ्त सिंचाई की सुविधा
- हर ब्लॉकों में जर्जर नलकूपों को सुधारने की बनाई गई है व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के 99 नलकूपों को बेहतर बनाने के लिए दो करोड़ रुपये का एस्टीमेट मुख्यालय के जरिये शासन को भेज दिया है। नौ जनवरी को नलकूपों के आधुनिकीकरण के लिए कार्ययोजना मुख्यालय को भेजी गई है। इस पर स्वीकृति मिलने पर कार्य को पूरा करने में लगभग दो साल का समय लगेगा।
जिले में कुल 647 राजकीय नलकूप संचालित हैं। इनमें कुछ नलकूप बहुत पुराने हो चुके हैं। कुछ नलकूपों की नालियां व अन्य संसाधन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बस्ती नलकूप खंड के नवागत अधिशासी अभियंता जगदीश कुमार को जब विभागीय अभियंताओं व क्षेत्र के किसानों ने यह समस्या सुनाई तो उन्होंने सहायक अभियंता सत्येंद्र विश्वकर्मा, अखिलेश कुमार व प्रदीप कुमार के अलावा अवर अभियंता महेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद यादव, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद साहनी व सुमन प्रजापित की टीम गठित कर जिले के सभी 14 ब्लॉक क्षेत्रों में स्थापित नलकूपों का सर्वे करवाया।
विज्ञापन

इसमें कुल 99 नलकूप ऐसे पाए गए, जिनके आधुनिकीकरण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसके लिए कुल करीब दो करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय के जरिये शासन को भेज दिया गया है। अभियंताओं के अनुसार हर आदर्श नलकूप पर दो लाख 10 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस धन से खराब मोटर को बदला जाएगा, नालियां दुरुस्त होंगी और पुराने पंप स्टेशन की मरम्मत व चहारदीवारी आदि का निर्माण किया जाएगा।
..
इन ब्लॉकों में सुधरेंगे नलकूप

कार्ययोजना के अनुसार सदर ब्लॉक में 17, कप्तानगंज में 11, बनकटी में 10, रामनगर में 18, सल्टौआ में 6, रुधौली में 5, दुबौलिया में एक, हर्रैया में दो, सांऊघाट में सात, विक्रमजोत में दो, गौर में छह, परसरामपुर में चार व बहादुरपुर में छह समेत कुल 99 नलकूपों को योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

..
कोट

9 जनवरी को जिले के 99 नलकूपों के आधुनिकीकरण के लिए कार्ययोजना मुख्यालय को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने पर कार्य को पूरा करने में करीब दो साल का समय लगेगा। इससे किसानों को मुफ्त में सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध होने लगेगी।

- इं. जगदीश कुमार, अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड, बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें