फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का एक गुर्गा गिरफ्तार, तीन की तलाश

विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किया अंतरजनपदीय चोर गिरोह का गुर्गा। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। अंतरजनपदीय चोर गिरोह के एक गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से ई-रिक्शा की चोरी की पांच बैटरियां, वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की कार, दो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और चोरी के औजार बरामद हुए हैं। पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य गुर्गों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बहराइच जिले के जरवल थाना क्षेत्र के धोबिन पुरवा गांव निवासी राजू कश्यप (42) के रूप में हुई है। उसे हरदिया स्थित गंदा नाला के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरोह में राजू के अलावा गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के नरसड़ा निवासी शुभम यादव उर्फ संतबक्स, मदरही सोनौली मोहम्मदपुर निवासी हरिचरण और अयली परसौली घोरहनपुरवा निवासी विकास यादव शामिल हैं। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
पूछताछ में राजू ने बताया कि गिरोह के सदस्य ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की सर्विस व मरम्मत का काम करते हैं। इसी की आड़ में वे ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी करते थे। चोरी की बैटरियां दुकान पर रखकर सस्ते दाम में बेच देते थे। बरामद कार शुभम यादव उर्फ संतबक्स के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि रात में चोरी के दौरान पहचान छिपाने के लिए कार की नंबर प्लेट बदल देते थे। पुलिस ने कार से दो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी बरामद की हैं। इसके अलावा एक सब्बल, एक प्लास और दो रिंच मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें