विक्रमजोत। क्षेत्र में कवलपुर ग्राम के समीप स्थित कट पर बुधवार को कार और टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क के कट को पार कर रही थी, तभी सामने से आ रहा टैंकर कार के साइड हिस्से से टकराया और उसे काफी दूर तक खींचते हुए ले गया। टैंकर चालक राम कृष्ण ने बताया टैंकर में पेंट लेकर उत्तराखंड से नेपाल जा रहा है।
वहीं कार चालक राणा प्रताप रंजन ने बताया कि वह गोंडा से मऊ जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। संवाद