फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी के बिक्रय अधिकारी की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनी के विक्रय अधिकारी की हादसे में मौत
विज्ञापन

गोटवा बाजार/बस्ती। फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट से 35 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया गया। वहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात निजी कंपनी में सेल्स अफसर के पद पर तैनात अभिषेक शुक्ला पुत्र विजय कुमार शुक्ल निवासी पैड़ा खरहरा थाना वाल्टरगंज, कप्तानगंज की तरफ से मोटरसाइकिल से बस्ती की ओर जा रहे थे। वह फुटहिया फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। अभिषेक शुक्ल तीन बहनों के बीच इकलौते भाई थे। अभिषेक के पिता एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। हादसे की सूचना पर बड़ी बहन रोली, बब्बल व प्रिया के साथ मां निर्मला, चाचा अजय, चाची, साधना व अन्य परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें