फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में मिला एक और पॉजिटिव, 616 का भेजा गया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार को आए 881 लोगों की जांच रिपोर्ट में एक पॉजिटिव केस पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव यह नया केस सल्टौवा ब्लाक के एक गांव का निवासी है। इस प्रकार जिले में चार एक्टिव केस हो चुके हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। शुक्रवार को 616 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने की है। कहा है कि कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। हर दिन नमूना एकत्रित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में हैं, मगर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। कहा कि मेडिकल कॉलेज के कोरोना संक्रमित एक चिकित्सक की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, उन्हें कही भी आने जाने की अनुमति दे दी गई है, मगर कोरोना गाइड लाइन का पालन अनिवार्य है। कॉलेज का एक अन्य स्टाफ भी पॉजिटिव पाया गया है। उसे भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। लगातार जांच कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

211 बूथों पर 2,278 को लगा कोरोनारोधी टीका
बस्ती। जिले में मंगलवार को कुल 211 टीकाकरण बूथों पर 2,278 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली समेत सभी सीएचसी-पीएचसी पर अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अभियान में 16 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। 1123 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। जबकि 12 से 14 वर्ष के 975 बच्चों को टीका लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें