फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट... बीस दिन बाद कोरोना का एक मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस दिन बाद कोरोना का एक मरीज मिला
विज्ञापन

बस्ती। जिले में मंगलवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज पाया गया है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओर से भेजे गए 641 की जांच रिपोर्ट में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला था, मगर टीम की ओर से शहरी क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी से लिए एक नमूने में संक्रमण पाया गया है। चिकित्सीय टीम मौके पर पहुंच कर उसे होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने इसकी पुष्टि की है। कहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण की गति थम गई थी, मगर मेडिकल कॉलेज से देर शाम आई रिपोर्ट में एक पॉजिटिव केस मिला है। इस प्रकार जिले में अब एक एक्टिव केस है। कहा कि अब भीड़भाड़ व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों का नमूना एकत्रित किया जा रहा है। कहा कि जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या शुरू हो गई, मगर कोरोना संक्रमित लोगों को अभी भी होम क्वारंटीन किया जाएगा, वैसे स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। लोगों को कोरोना से सचेत भी किया जा रहा है कि वह गाइडलाइन का पालन करें। भीड़भाड़ में जाने से बचें। रेलवे स्टेशन पर मुंबई, दिल्ली से आने वाले प्रवासियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही चौक चौराहों पर टीम जांच कर रही है। जो नमूना एकत्रित कर मौके पर एंटीजन जांच करती है। लक्षण वाले लोगों का नमूना आरटीपीसीआर के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें