फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: व्यापारी उमेश आत्महत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडरेवा कस्बे के व्यापारी उमेश अग्रहरी के आत्महत्या मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। व्यापारी के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पिता के आत्महत्या प्रकरण में दो लोगों पर सूद का पैसा वापस मांगने का दबाव व आत्महत्या के उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बता दें कि 21 जून की सुबह मुंडेरवा कस्बे के व्यापारी उमेश अग्रहरि (47) ने अपनी दुकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। व्यापारी के बेटे राहुल ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश अग्रहरि के साथ एसपी से मिलकर सूदखोरों के नाम से तहरीर देकर कार्रवाई मांग की थी। तहरीर में राहुल ने कहा था कि उसके पिता उमेश को सूदखोर लगातार पैसे के लिए टार्चर कर रहे थे। उसने पिता का लिखा सुसाइड नोट और कुछ साक्ष्य भी एसपी को सौंपे थे।
उसकी तहरीर पर पुलिस ने गंगा ऊर्फ लोटन सिंह तथा अमित सिंह निवासीगण रामपुर रेवटी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की थी। एसओ मुंडेरवा प्रदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम रामपुर रेवटी ईंट-भट्ठा से पूर्व महुआरी बाग के पास से वांछित अमित सिंह उर्फ बबलू निवासी ग्राम रामपुर रेवती थाना मुंडेरवा हाल पता वार्ड नंबर एक जिगना, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय प्रस्तुत कर जेल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें