फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़े शिवभक्त, जलाभिषेक कर मांगी खुशहाली

विज्ञापन
सोमेश्वर नाथ मंदिर पांऊ में पूजा, अर्चन तथा जलाभिषेक करते श्रद्धालु
विज्ञापन
बस्ती। सावन के तीसरे सोमवार को जिले के शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। भदेश्वरनाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं और शिव भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और मंगलकामना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। भोर से ही मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया था। डारीडीहा से भदेश्वरनाथ तक भक्तों का तांता लगा रहा। पुलिस कर्मी बैरीकेडिंग के जरिये यातायात व्यवस्था संभाली। इसके अलावा दुबौला स्थित बाबा भारीनाथ, देवरिया शिवमंदिर, तिलकपुर, बरवाधाम, कड़र, बेहिलनाथ शिवमंदिर में श्रद्धालु उमड़े रहे। शहर के कंपनीबाग पर शहरी क्षेत्र के लोग पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किए। वहीं, अधिकांश शिवमंदिर में श्रद्धालु रुद्राभिषेक करते नजर आए। महिलाएं व्रत रखकर पूजन-अर्चन करती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें