फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की प्राथमिकताओं में न करें हीलाहवाली

विज्ञापन
कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह को विदाई देते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों में शिथिलता ने बरतें। खाद, बीज, दवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिचित करें। स्कूलों में यूनिफार्म का वितरण 15 जुलाई तक कर लिया जाए।       
विज्ञापन

 शनिवार को 63 बिंदुओं पर मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह निर्माण कार्यों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास, शौचालयों का निर्माण, सौभाग्य योजना के कनेक्शन, साफ-सफाई, ग्रामों के साथ-साथ मजरों का विद्युतीकरण, पंचायत एवं विकास विभाग के योजनाओं की समीक्षा की। समय से राज्य एवं भारत सरकार को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता प्रचुर मात्रा में की जाए। 14वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों में तेजी लाई जाए। सड़कों की मरम्मत कार्य भी जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पूरा कर लिया जाए। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि सड़क व संपर्क मार्गों के निर्माण कार्यो में तेजी लाएं तथा जो आवासीय भवन के स्वीकृत धनराशि प्राप्त हुई है उन भवनों जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। पूर्ण भवन/कार्यालय जो बन कर तैयार हैं उसके हैंडओवर करने की कार्रवाई की जाए। डीएम एवं सीडीओ अपने-अपने जनपदों के निर्माण कार्यों एवं प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम से प्रस्तावित कार्यक्रमों जैसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना आदि कार्यों की समीक्षा करें तथा योजनाओं को मौके पर सत्यापन की भी प्राथमिकता दें।      
मण्डलायुक्त ने कहा कि कुछ चिकित्सालय निजी भवनों में चल रहे हैं। इनको तथा आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक चिकित्सालयों को तत्काल नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्थानांतरित कर दिया जाए। साथ ही डॉक्टरों की बैठने की व्यवस्था की जाए। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान के लिए गन्ना विभाग एवं मिल प्रबंधन को निर्देश दिया।  बैठक में तमाम मंडलीय अधिकारी शामिल रहे।      
विज्ञापन


राजस्व वादों, कानून व्यवस्था की समीक्षा        
मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने एक अन्य बैठक में मंडल के राजस्व वादों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। विकास कार्यों का संक्षिप्त विवरण संयुक्त विकास आयुक्त तेज प्रताप मिश्र ने प्रस्तुत किया। प्रभारी डीएम बस्ती ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। डीएम संतकबीर नगर भूपेन्द्र एस चौधरी और सिद्धार्थ नगर की प्रभारी डीएम/सीडीओ हर्षिता माथुर ने जिला की स्थिति बतलाई। बैठक में सीआरओ राम दुलारे पाण्डेय, सीडीओ संतकबीरनगर हाकिम सिंह, परियोजना निदेशक आरपी सिंह, एसपी बस्ती दिलीप कुमार, एसपी संतकबीरनगर शैलेश पांडेय, एसपी सिद्धार्थनगर धर्मवीर सिंह सहित मंडल के अभियंता, मुख्य चिकित्साधिकारी आदि शामिल रहे।     
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें