फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्डर की मांग पर भड़के विधायक

विज्ञापन
बांध पर पहुंचे विधायक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुबौलिया। तटबंध बचाव कार्यों का जायजा लेने शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक कटारिया चांदपुर बंधे पर पहुंचे। यहां जब ग्रामीणों ने मांग रखी कि मिट्टी के बजाय बंधा बचाने के लिए बोल्डर का प्रयोग किया जाए तो विधायक चंद्रप्रकाश शुक्ल भड़क गए। ग्रामीणों को फटकार लगा दी। इसके बाद जब वे कार्य में तेजी लाने का निर्देश दे रहे थे तो ठेकेदारों ने अपना पुराना बकाया मांगा, जिस पर वे भुगतान का आश्वासन दे वहां से चलता बने।  
विज्ञापन

दिन में करीब 11 बजे क्षेत्रीय विधायक शुक्ला बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ कटरिया चांदपुर पर पहुंचे। यहां उन्होंने मरम्मत कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। तटबंध के किनारे तैयार किये जा रहे बेस का बारीकी से निरीक्षण कर बोरियों में मिट्टी कम भरे जाने पर नाराजगी जताई। इस बीच ग्राम प्रधान शोभा राम ने विधायक को सुझाया कि यहां बोल्डर डलवाएं मिट्टी से बांध को नहीं बचाया जा सकता। इसपर विधायक भड़क गए। बोले जब बोल्डर की जरूरत होगी तब उसे मंगवाया जाएगा।  ग्राम प्रधान शोभा राम का कहना है कि तटबंध के किनारे के गांवों में दहशत है। ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीण अपनी बात कहे तो विधायक भड़क गए। इस मौके विधायक प्रतिनिधि सुनील पांडेय, चतुर्गुन राजभर, भगवान बक्श सिंह, गणेश पाठक के अलावा अधिशाषी अभियंता डीके त्रिपाठी, जेई जितेंद्र कुमार सहित बाढ़ खंड के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें