फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों का हर माह निरीक्षण करें अधिकारी : आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विभागों का हर माह निरीक्षण करें अधिकारी : आयुक्त
विज्ञापन

बस्ती। आयुक्त अनिल कुमार सागर ने मंडलीय अधिकारियों को जनपद स्तरीय कार्यालयों का प्रतिमाह निरीक्षण करने और योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। आयुक्त सभागार में आयोजित मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर कोई भी शिकायत 15 दिन से अधिक लंबित न रहे और डिफाल्टर श्रेणी में न आने पाए।
आयुक्त ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए गांवों में कैंप आयोजित करने के लिए भी कहा। साथ ही क्लेम भरवाने पर भी ध्यान देने के साथ आयुष्मान मित्रों का समय से मानदेय का भुगतान करने के लिए भी कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिलों में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण के लिए गोशालाओं को सुदृढ़ किया जाए। प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर या बड़े गांव में भूमि उपलब्ध कराकर स्थायी तथा अस्थायी गोआश्रय स्थल बनाए जाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में रखने की व्यवस्था करें। दुधारू पशुओं को नजदीक के लोगों को सुपुर्दगी में दें। कन्या सुमंगला योजना के तहत 2697 लाभार्थियों को 682039 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए गए हैं, जिसमें सर्वाधिक लाभार्थी 2060 बस्ती के हैं। कौशल विकास मिशन की समीक्षा में पाया कि 3777 लोगों को प्रशिक्षित किया गया, जिसमें 3546 सेवायोजित किए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने किया। बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, दिव्या मित्तल, दीपक मीना, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, पुलकित गर्ग, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सीके शाही, डॉ. आरके नायक, प्रबंधक सेतु निगम अशोक कुमार सिंह तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें