नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत नगर बाजार में खड़ंजे पर कब्जा करने का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी राजकुमार ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
राजकुमार ने बताया कि उनके घर से गुजरने वाला लगभग 10 फीट चौड़ा खड़ंजा सरकारी है। यह आम लोगों के आने-जाने के लिए खुला होना चाहिए, लेकिन इस रास्ते पर जानवर बांधकर और चन्नी हउदी रखकर कब्जा कर लिया गया है। राजकुमार ने बताया कि जब उन्होंने कब्जे के खिलाफ विरोध जताया, तो रामचेत यादव ने पुलिस को बुलाकर उन्हें रोक दिया। इससे विवाद बढ़ गया और स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस करने लगे।
राजकुमार ने अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर अपील की कि जल्द से जल्द खड़ंजा अतिक्रमण मुक्त कराया जाए ताकि आमजन को आवाजाही में दिक्कत न हो। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह ने कहा कि खड़ंजे पर कब्जा किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा।