फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरैया बचाने का संकल्प दिलाया 

Mon, 21 Mar 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सावित्री विद्या विहार में गौरैया दिवस पर बच्चों को घोंसले वितरित किए गए। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती।  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजूकेशन में विद्यार्थियों कोे विश्व गौरैया दिवस पर गौरैया पक्षी बचाने के लिए संकल्प दिलाया गया। छात्र-छात्राओं ने गौरैया पक्षी के लिए लकड़ी तथा कार्ड बोर्ड की सहायता से विभिन्न घोंसले तैयार किए और अपने घर के आसपास वृक्ष लगाने तथा उनका संवर्धन करने का संकल्प लिया कि पक्षियों को बचाना और वृक्षों को काटने से रोकना हमारा दायित्व है। तभी हमारे देश का वातावरण प्रदूषण मुक्त होगा। 
विज्ञापन


इस अवसर पर डायरेक्टर अंकित गुप्ता, जॉन पांडेय, नीरज कुमार, स्मिता पांडेय, रितिका शुक्ला, शालिनी, बबिता, तनुजा, अक्षय कुमार, आदित्य, कुलदीप, अखिलेश, अरुणेश, अमित, आकाश, शमीमा, आदि ने गौरैया पक्षी बचाने के लिए संकल्प लिया। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार। विश्व गौरैया दिवस के मौके पर रविवार को वन क्षेत्राधिकारी रामनगर रणविजय सिंह ने सावित्री विद्या मंदिर भानपुर के विद्यार्थियों को गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई। 

उन्होंने गौरैया के बाबत बच्चों को सविस्तार जानकारी दी। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुराने समय में ग्रामीण बस्तियों में छप्पर वाले घर हुआ करते थे। जहां तिनका-तिनका बटोर कर गौरैया अपना घोंसला बनाती थीं। समय बदला तो छप्पर के स्थान पर पक्के मकान बन गए, जहां चिड़ियों के लिए घर बनाना मुश्किल हो गया। इस मौके पर वन दरोगा राजेंदर प्रसाद सिंह, वकील सिंह, तिलकराम चौधरी, गंगाराम, सतिराम चौधरी, राम लतेरे यादव, एनपी सिंह, जय शंकर प्रसाद, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य बीपी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें