बस्ती । सांसद हरीश द्विवेदी की उपस्थिति में लगभग 23.83 करोड़ की लागत वाले पांच सड़को का शिलान्यास अलग-अलग स्थानों पर किया गया। दिव्यांग इलियास खान ने कैनपुरा से दुबौला-टिनिच मार्ग का शिलान्यास निगवापुर में किया।
रविवार को गनेशपुर से कैनपुरा मार्ग, छावनी नलहीपुर से अमारी तक, गायघाट रोड से बैराड़ी ,लालगंज रोड से असनहरा बेलसुही के लगभग 42.270 किलोमीटर सड़को का शिलान्यास किया गया। कप्तानगंज, विक्रमजोत, कुदरहा, बनकटी क्षेत्र के इन सड़को का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त सांसद ने बनकटी विकास खण्ड के पकरीचंदा गांव में सांसद निधि से निर्मित सीसी रोड़ का लोकार्पण किया।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बेहतर सड़को के अभाव के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी, गीता शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, परमेश्वर शुक्ल, नितेश शर्मा, रिंकू दूबे, शिवकुमार गुप्ता, अभिनव उपाध्याय, आलोक पाण्डेय, राहुल पटेल, अजय यादव, अमित शुक्ल, मनीष पाण्डेय, सुधाकर त्रिपाठी, अनुराग मिश्र, वैभव पाण्डेय, जयप्रकाश राजभर, महंथ मिश्र, सत्येंद्र विश्वकर्मा, भोले तिवारी, प्रवीन, पंकज त्रिपाठी अरुण विद्यार्थी एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिशाषी अभियंता बीके सिंह, नदीम अली खान मौजूद रहे।