बस्ती। सीएमओ कार्यालय में आईजीआरएस के नोडल अधिकारी ने डीएम को पत्र लिखकर बताया कि एक शिकायतकर्ता ने पोर्टल पर शिकायत कर सीएचसी कप्तानगंज में अवैध वसूली का आरोप लगाया है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के पकड़ी चौहान निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत कर बताया कि वह अपनी पत्नी स्नेहा का प्रसव कराने कप्तानगंज गए थे। ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने उनसे 2000 रुपये की मांग की। उसके बाद तीन दाइयों को पांच-पांच सौ रुपये दिलवाया।
2700 रुपये की दवाएं भी लिखवा दी। पीड़ित ने दूरभाष से भी शिकायत की। उन्होंंने आरोप लगाया कि स्टाफ नर्स ने लापरवाही बरती और भर्ती करने से मना कर दिया था। इस संबंध में स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उचित जवाब न देने पर उसका स्थानांतरण किया जाएगा। संवाद