फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौसम में नमी से बढ़ने लगे फंगल इंफेक्शन के मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल के त्वचा रोग विभाग ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते डॉ. रामअनुग्रह संवाद
विज्ञापन
बस्ती। कभी बारिश कभी उमस का असर अब त्वचा पर भी पड़ने लगा है। नमी और पसीने के कारण जिले में फंगल इन्फेक्शन के मामले बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों त्वचा रोगियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि लगातार पसीना आने और शरीर में नमी बने रहने से फंगल संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुग्रह ने बताया कि पहले ओपीडी में रोजाना 120 से 140 मरीज आते थे, अब 160 से 180 के करीब मरीज आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 1024 मरीजों ने परामर्श लिया। इनमें अधिकतर मरीज घमौरी, फंगल संक्रमण, खुजली, त्वचा एलर्जी और तेज धूप से होने वाले इंफ्रारेड बर्न जैसी समस्याओं का इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार बारिश के बाद कपड़ों में नमी अधिक देर तक रह जाती है। ऐसे में धूप में सुखाने के बाद भी नमी पूरी तरह से नहीं जाती। ऐसे कपड़े पहनने के कारण शरीर में फंगल बैक्टीरिया तेजी से फैलता है, जिससे मरीजों में दाग और तेज खुजली के जैसे लक्षण नजर आते हैं। फंगल इन्फेक्शन के फैलने के और भी कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कपड़ों में नमी और पसीने के कारण यह तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सक ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में निकलने से बचने, सूती व ढीले कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर को साफ व सूखा रखने की सलाह दी है। साथ ही बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी भी क्रीम या दवा का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें