बस्ती। जिले में 1185 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को सभी सचिव व रोजगार सेवक गांवों में खुली बैठक के माध्यम से ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी के बारे में जागरूक किए। योजनाओं को हर पात्र तक पहुंचाने के तौर-तरीके भी बताए गए।
डीसी उपायुक्त संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मनरेगा का जगह लेने वाले विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) नया बिल पास किया गया है। पुरानी व्यवस्था में सौ दिन के रोजगार की गारंटी मिलती थी, जबकि नया बिल 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देता है। इसका मुख्य उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को आसानी से हासिल करना है। संवाद