फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपने कार्यालय में न बैठने वाले 30 पंचायत सहायकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। ऑनलाइन हाजिरी में अनुपस्थित रहने और पंचायत भवन पर बैठकर कार्य न करने वाले रामनगर ब्लाॅक के 30 पंचायत सहायकों को एडीओ पंचायत श्याम बिहारी ने नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत ने बताया कि पंचायत सहायकों के पंचायत भवन पर बैठ कर कार्य न करने से ग्रामीणों को सरकार की ओर से गांव में ही उपलब्ध कराई जाने वाली आय, जाति, निवास आवेदन की सुविधा नहीं मिल पा रही है और कार्य भी प्रभावित हो रहे है। ऐसे में 30 लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब कर जवाब मांगा गया है। निर्धारित समय अवधि के भीतर उचित जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
बताया कि इसमें ग्राम पंचायत अहिरौला, असनहरा, असुरैना, अतरडीहा, बढयालाल सिंह, बारहकोनी, बरडीहाखास, बडोखर, चंदोखा, गंधरिया बुजुर्ग, धोषण, इब्राहिचक शेखापुर, करैली, करायन, कौलपुर, खाजेपुर, खम्हरिया, मैलानी साहेब वाजिद, मैलानी उर्फ हिन्दूनगर, नौवागांव, परसाकुतुब, परसाशिवराज, पिरैलागरीब, पिरैला नरहरिया, सकतपुर, शेखापुर चकदोस्त मोहम्मद, तकियाचक, तेनुआ असनहरा, थुम्हवापाण्डेय और तुरकौलियाराय ग्राम पंचायत के पंचायत सहायकों का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें