महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के सहसराव गांव निवासी प्रेम प्रकाश के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने कारण बताओ नोटिस जारी कर छह नवंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया है।
न्यायालय के नोटिस में हर्रैया थाने में प्रेम प्रकाश के खिलाफ दर्ज चार आपराधिक मामलों और पुलिस की बीट जांच रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, उसकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग उसके खिलाफ गवाही देने से कतराते हैं। एडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता ने निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर प्रेम प्रकाश अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। ऐसा नहीं करने पर न्यायालय उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर एकपक्षीय कार्रवाई कर सकता है। हर्रैया पुलिस को नोटिस तामील कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद҅