फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती चिल्ड्रेन अस्पताल के संचालक को नोटिस

Sun, 19 Jan 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
चिल्ड्रेन हॉ​स्पिटल का निरीक्षण करते सीएमओ डा. आरएस दुबे।
विज्ञापन
सीएमओ की जांच में अस्पताल में मिली खामियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के दक्षिण दरवाज रोड स्थित बस्ती चिल्ड्रेन हाॅस्पिटल का रविवार को सीएमओ डाॅ. आरएस दूबे ने निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल मानक पर अनुरूप नहीं मिला। संचालक को नोटिस दिया गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सोमवार को अस्पताल सील कर दिया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि शिकायत मिलने पर वह बस्ती चिल्ड्रेन हास्पिटल पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान एनआईसीयू में एक नवजात भर्ती पाया गया। मौके पर कोई चिकित्सक उपस्थित नहीं था। यहां एक एएनएम मौजूद थी। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आधे घंटे बाद पहुंचे मो. आमिर जो खुद को बाल रोग विशेषज्ञ बताया। एनआईसीयू मानक के अनुरूप क्रियाशील पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी कक्ष के पास ही एक किचन बनाया गया मिला। बताया कि एनआईसीयू लगभग डेढ़ माह पहले फ्यूमिगेट कराया गया था। बेसमेंट में कई बेड लगे हुए थे। इससे प्रतीत होता है कि यहां मरीजों को भर्ती किया जाता है। बताया गया कि सीएमओ कार्यालय में मात्र एक एमबीबीएस चिकित्सक रजिस्टर्ड थे। लेकिन, डा. आमिर द्वारा बताया गया कि वह यहां पर सेवाएं दे रहे हैं। जिसकी सूचना सीएमओ कार्यालय में दी गई है लेकिन उससे संबंधित कोई कागजात इनके द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा सका, जबकि अस्पताल में किसी और चिकित्सक का नाम दर्ज है। सीएमओ ने कहा कि इस चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक और स्टाफ को अत्यधिक प्रशिक्षण की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें