फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वृंदावन से लाया गया सीएससी संचालक राज कुमार, रहस्य बरकरार

Sun, 19 Jan 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा जिले के वृंदावन पुलिस चौकी से मिली थी सूचना
विज्ञापन

13 जनवरी की रात अचानक लापता हो गया था युवक
बस्ती। मुंडेरवा क्षेत्र के उदयपुर निवासी सहज जनसेवा केंद्र संचालक के सुरक्षित वापस आने से परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस उससे पूछताछ कर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है कि वह अचानक खुद से लापता हुआ या कोई उसे अपहृत करके ले गया। हालांकि, काफी हद तक पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है। मगर, कोई जानकारी देने से अभी बच रही है।
परिवार के लोग भी उसके बारे में बात करने से बच रहे हैं। माना जा रहा है कि संचालक राज कुमार चौधरी के लापता होने के पीछे गहरा रहस्य है। जिस पर पुलिस अभी पूरा काम नहीं कर पाई है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले से जुड़े एक शख्स की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उम्मीद है कि सोमवार को रहस्य से पुलिस पर्दा उठाएगी।
विज्ञापन

13 जनवरी की रात रहस्यमय ढंग से लापता राजकुमार मथुरा जिले के वृंदावन पुलिस चौकी पर पहुंचा था। वहां के चौकी इंचार्ज ने फोन कर उसके सकुशल मिलने की जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद पुरानी बस्ती थाने से पुलिस टीम व परिजन शनिवार को वृंदावन रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

बता दें कि मुंडेरवा थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी राज कुमार (32) ओड़वारा बाजार में सहज जनसेवा केंद्र चलाता है। परिवार के लोगों ने बताया कि 13 जनवरी की शाम को किसी काम से बस्ती गया था। वहां एक कंपनी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद एक ढाबे पर खाना खाया। इससे पहले फोन कर उसने घर पर बताया था कि ढाबे पर खाना कर हाईवे के रास्ते बाइक से घर लौटेगा। देर रात उसके आगरा में रहने वाले एक दोस्त का फोन आया कि उसका फोन स्वीच ऑफ आ रहा है। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुरानी बस्ती के सबदेइया कला गांव के पास उसकी बाइक और पर्स आदि पड़ा मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें