फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कूड़ा उठान में लापरवाही पर सफाई नायक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कूड़ा उठान में लापरवाही बरतने पर कार्यवाहक सफाई नायक विकास कुमार को ईओ ने नोटिस जारी की है। तीन दिन के अंदर जवाब भी मांगा है। जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जारी पत्र में ईओ अंगद गुप्ता ने कहा है कि 9 सितंबर को वे वार्ड का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान सफाई व्यवस्था बदहाल मिली है। जगह-जगह गंदगी पसरी हुई थी। कई बार डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए मौखिक कहा गया, जिसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि 500 घरों के सापेक्ष सिर्फ 100 घरों से ही कूड़ा उठान किया जाता है। इसकी वजह से लोगों की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। स्पष्ट जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें