फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी समेत नौ ईंट-भट्ठा मालिकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी समेत नौ ईंट-भट्ठा मालिकों को नोटिस
विज्ञापन

बस्ती। ईंट-भट्ठों की जांच के क्रम में प्रशासन ने शनिवार देर शाम सपा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी समेत नौ ईंट-भट्ठा मालिकों को नोटिस जारी किया। इन भट्ठों की पिछले दो दिनों में जांच हुई है। इनके खिलाफ राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जल व वायु प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं लेने की वजह से कार्रवाई की गई है।
देर रात प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि शुक्रवार और शनिवार को कुल 15 ईंट-भट्ठों की जांच की गई। इसमें से मेसर्स अनिल कुमार सिंह ब्रिक फील्ड ग्राम महुआरी हर्रैया, प्रताप ब्रिक फील्ड दुबखरा, शिव ब्रिक फील्ड लटेरा, ब्रह्मानंद बीकेओ डारीडीहा, मीना देवी बीकेओ निपनियां की जांच में सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायाराम ब्रिक फील्ड मुडिला कठार, अमरजीत ब्रिक फील्ड गोपियापार, विकास ब्रिक फील्ड भीटी, सपा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधारी के गोटवा ब्रिक फील्ड बढ़नी, वीपीएस ब्रिक फील्ड खखुआ, वीपीएस ब्रिक फील्ड ठड़वा भुवनी, आरसीवाई ब्रिक फील्ड फरदा, अहमद ब्रिक फील्ड भुवनी, एलजेसी ब्रिक फील्ड निपनियां की जांच में जल व वायु प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं लेने की बात सामने आई। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें