फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस देकर कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
12 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस, कराया बंद
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। बीईओ बड़कऊ वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के 12 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस देकर बंद करा दिया गया। इससे पहले बिना मान्यता के चल रहे 15 विद्यालयों को भी बंद कराया गया था। बीईओ ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्रवाई की जा रही है। ब्लॉक क्षेत्र में 103 विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे हैं। सभी पर कार्रवाई चल रही है।
उन्होंने बताया कि सीआरसी एकेडमी नरायनपुर, चंदन मॉडर्न पब्लिक स्कूल रमया, गुरुदेव प्राथमिक विद्यालय हड़ही बाजार, एसडीसी एकेडमी मझौवा बाबू, आइडियल चिल्ड्रन एकेडमी, आइडियल एकेडमी हर्रैया, आरएस साइंस एकेडमी हर्रैया, सीडीएम एकेडमी हाही, दारुल उलूम गुलसन- ए -नूरी महूघाट, रामसुंदर प्रानपता शिक्षण संस्थान उमरिया, गुरुकुल एकेडमी हर्रैया को मंगलवार को बंद करा दिया गया। मौके पर एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह, उमेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, संदीप सिंह, राकेश प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, भानू प्रताप, राजकुमार, ऋषि सिंह, राजेश कुमार, अरुण कुमार साहू, कपिल देव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त विद्यालय को दे दिया नोटिस
हर्रैया। क्षेत्र के हरिजनपुर बाबू में स्थित जीआरएस चौधरी शाइन एकेडमी को प्राथमिक से आठ तक मान्यता दी गई है। प्रबंधक प्रहलाद चौधरी ने बताया कि 2016 विद्यालय की मान्यता प्राप्त हुई थी। स्थायी मान्यता 2019 कोड अलाट कर मिली। इसके बावजूद नोटिस देकर बंद करने का निर्देश दिया गया है। बीईओ बड़कऊ वर्मा ने बताया कि जब संचालक के पास मान्यता प्राप्ति संबंधित अभिलेख मौजूद हैं तो वह कार्यालय में जमा कराकर अपना पक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें