फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पंचायत सचिवों को नोटिस

Wed, 19 Oct 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर विकास खंड के चार ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी देकर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इन सभी ने अपने अपने पूर्व केतैनाती वालो ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्गत शौचालयों के सापेक्ष आन लाइन फीडिंग में लापरवाही बरती है। इन सभी को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत सचिव सतीश चंद्र ने परसा कुतुब, करायान और मझासरी बाजार ग्राम पंचायत में निर्गत कुल 112 शौचालयों के सापेक्ष महज चार शौचालयों की आन लाइन फीडिंग कराई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सचिव शिवपूजन ने चिरई बुजर्ग, तुसायल, कोहड़ा और कटरिया नानकार ग्राम पंचायत में निर्गत 214 शौचालयों में से महज 93 शौचालयों की ही ऑनलाइन फीडिंग कराई है। अभी भी 121 शौचालयों की फीडिंग अवशेष है। वहीं ग्राम पंचायत सचिव अविनाश कुमार पांडेय ने पूर्व में अपने प्रभार के पिपरहिया, गंधरिया बुजुर्ग, पटवरिया, परसोहिया ग्राम पंचायत में निर्गत कुल 187 शौचालयों में से महज 43 का ही आन लाइन फीडिंग कराया है। अभी भी 154 शौचालयों की फीडिंग अवशेष है। इसी प्रकार तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव अर्जुन चौधरी ने अपने प्रभार के सिसवा बुजुर्ग, खाजेपुर, पटखौली, भीवापार, मझौवा रामप्रसाद, मनौढ़ी, मझारी, बसडिलिया, लोढ़वा, बड़ोखर ग्राम पंचायत में निर्गत किए गए 193 शौचालयों में से महज 68 का ही आन लाइन फीडिंग कराया गया है। अभी भी 125 की फीडिंग अवशेष है। इन सभी पंचायत सचिवों को डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने 25 अक्टूबर तक का समय दिया है। निर्धारित तिथि तक शत प्रतिशत आन लाइन फीडिंग न होने पर चेतावनी दी है कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें