फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल जारी

Wed, 19 Oct 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का विभिन्न मांगों को लेकर 23वें दिन भी हड़ताल जारी रहा। हड़ताल के 23वें दिन सभी विभागों के इंजीनियर्स पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड के संघ भवन पर एकत्रित हुए और सरकार विरोधी नारे लगाए। सरकार की हठधर्मिता को लेकर नाराजगी जताई गई। अध्यक्षता कफील अहमद और  संचालन अजय प्रताप सिंह ने किया। 
विज्ञापन

बैठक को डीएस सिंह, ओमकार यादव, संतराम वर्मा, ठाकुरदीन,    रजनीकांत, जयप्रकाश कश्यप, भानुप्रताप मिश्र, आरपी  दुबे, योगेंद्र प्रसाद और देवेंद्र, केएन तिवारी, शैलेश कुमार नायक, एके  सिंह एवं सुरेश प्रसाद सहित  अन्य ने भी  संबोधित किया। बैठक में सभी सदस्यों ने ग्रेड पे 4800 किए जाने के संबंध में सरकार की वादा खिलाफी को लेकर नाराजगी जताई गई। जिन मांगों को लेकर हड़ताल हो रहा है, इनमें जेई को सेवावधि में सात, 14 और 20 वर्ष की सेवा पर सहायक अभियंता,  अधिशाषी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता पदों पर भौतिक रूप से  100 फीसदी तीन पदोन्नति किए जाने या फिर सात, 14 और 20 वर्ष  की निरंतर सेवा देने पर तीन पदोन्नति पद का वेतनमान  दिए जाने  की  मांग शामिल है। इस मौके पर मंडल प्रभारी डीपी शाही, जनपद प्रभारी  डीएस  सिंह, रजनीकांत  यादव, सुशील कुमार भारती, रामदुलारे, प्रमोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार मिश्र, चंदन सिंह, अजय सिंह, राजेश कुमार,  विश्वनाथ पांडेय, प्रदीप सिंह पटेल, प्रवीन कुमार चौरसिया, हरीश कुमार  वर्मा, विश्वनाथ  पांडेय,  महेंद्र कुमार गौड़,   लालजी, नरेश  कुमार, मारकंडेय, राजेश श्रीमाली,  प्रदीप कुमार, कृष्ण  कुमार  मिश्र,  विनय कुमार सिंह,   ज्ञानप्रकाश जायसवाल, राहुल कुमार सिंह,  पारसनाथ,  विश्वजीत,  अधरचंद्र   सिंह, लालजी, सुनील कुमार वर्मा,  राजेश्वर, अभिषेक  सिंह, बसंतलाल, स्वप्निल आनंद श्रीवास्तव, संजय कुमार  यादव, राजीव  कुमार पासवान, सत्यवान, शिवकुमार सिंह,  खलीक अहमद,  सुशील आंनद सिंह, अशोक  कुमार गुप्त, कैलाश नाथ, अभिषेक रंजन, आदित्य प्रकाश मिश्र, रोशन जमीर, सुशील आंनद  सिंह, राम पदारथ, संतोष कुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें