फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने शनिवार को दिया राहत फिर भी किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
कम बारिश से नहीं बुझ सकी खेतों की प्यास
विज्ञापन

बस्ती। मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए शनिवार का दिन भी मायूस कर गया। जिले में सुबह छह बजे से ही बारिश शुरू हुई और दस बजे सुबह तक करीब 23 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद दिन भर बादल छाए रहे लेकिन, बारिश नहीं हुई। शाम के समय उमस भरी गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया।
चालू खरीफ फसली सीजन में मौसम का मिजाज भांपने में वैज्ञानिकों के भी पसीने छूट रहे हैं। जुलाई शुरू हो चुकी है लेकिन, अभी तक जिले में सौ मिली मीटर भी बारिश नहीं हुई। ऐसे में धान की खेती करने वाले किसान ऊहापोह स्थिति में हैं। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि इस बार धान की खेती करें या न करें। हालांकि अगेती धान की खेती करने वाले किसान धान की रोपाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

बहादुरपुर ब्लॉक के पोखरनी निवासी किसान राम प्रताप चौधरी बताते हैं कि हर साल जुलाई में तालाब, गड्ढे और खेत लबालब भरे हुए थे। लेकिन, इस बार कहीं पानी नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में इस बार कम रकबे में धान की खेती करुंगा। किसान तुलसीराम ने बताया कि मानसून आने के बाद भी बारिश न होना चिंता का विषय है। धान की बेहन तैयार है लेकिन, तय नहीं कर पा रहा हूं कि रोपाई शुरु करुं या नहीं। हफ्तेभर में पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो इस बार धान की रोपाई नहीं करुंगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वीवी सिंह ने बताया कि शनिवार को हुई बारिश से मिट्टी में नमी आ गई है। अब खेत जुताई के लिए तैयार हो जाएंगे। अगेती धान की खेती करने वाले किसान रोपाई कर सकते हैं।
-------
बारिश के मौसम में तेजी से फैलता है संक्रमण
महिला चिकित्सालय के डॉ. पीके श्रीवास्तव बताते हैं कि बारिश के मौसम में संक्रमण तेजी से फैलता है। इससे बचाव के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। बारिश में भीगने के बाद शरीर को सूखे कपड़े से पोंछ लें। सोते समय मच्छरदानी का जरूर प्रयोग करें। घर के आसपास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें। सर्दी जुकाम होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन

------
पिछले साल जुलाई में हुई थी 627 मिली मीटर बारिश
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि पिछले साल जिले में जुलाई ती शुरुआत में करीब 627 मिली मीटर बारिश हो चुकी थी। वहीं, आगामी 24 घंटे में मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें