फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच दिन चला सर्च अभियान नहीं लगा विपिन का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर सरयू नदी पर बने टांडा पुल से छलांग लगाने वाले विपिन यादव की पांच दिन तक तलाश के बाद सोमवार शाम एसडीआरएफ की दोनों टीमें वापस लौट गईं। लगातार सर्च अभियान के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। तलाश अधूरी रहने से परिजन निराश हैं।
विज्ञापन

17 सितंबर की शाम करीब पांच बजे दुबौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम निवासी 18 वर्षीय विपिन यादव अपने बुआ के बेटे शिवम के साथ टांडा पुल पर टहलने आए थे। इसी दौरान विपिन ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। शिवम ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व नाव की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना के अगले दिन एसडीआरएफ गोंडा की टीम ने नदी में तलाश शुरू की। तीसरे दिन भी अभियान जारी रहा, लेकिन विपिन का पता नहीं चला। शाम तक सफलता नहीं मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने बस्ती-टांडा मार्ग पर पुल के पास जाम लगा दिया था।
विज्ञापन

गोंडा और अयोध्या की दोनों टीमों ने चौथे और पांचवें दिन सरयू में कई स्थानों पर तलाश की लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार शाम दोनों टीमें वापस लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें