फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नदी में कूदी छात्रा का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मूड़घाट पुल से कुआनो नदी में कूदी 16 वर्षीय छात्रा का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। रविवार को भी पुलिस, पीएसी और गोताखोरों की टीम सुबह से ही नदी में सर्च ऑपरेशन में जुटी रही। देर शाम तक छात्रा का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


मुंडेरवा थाना क्षेत्र के चीताही गांव निवासी किशोरी महिला महाविद्यालय की छात्रा थी। शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे उसने गणेशपुर चौकी क्षेत्र के मूड़घाट पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दी थी। उस समय नदी में नहा रहे एक युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन घबराहट में छात्रा ने उसे कसकर पकड़ लिया, जिससे युवक खुद डूबने लगा। किसी तरह युवक ने खुद को छुड़ाकर अपनी जान बचाई थी।

घटना की सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने उसी दिन से सर्च अभियान शुरू करा दिया था। शनिवार को दिनभर चले अभियान के बाद आज तीसरे दिन भी गोताखोरों ने नदी के कई किलोमीटर के दायरे में तलाश की, पर सफलता नहीं मिली। नदी में पानी अधिक होने और बहाव तेज होने से तलाशी में दिक्कत आ रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा की तलाश जारी है और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें