फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आठ माह से नहीं मिला मानदेय, परिवार चलाना मुश्किल

Tue, 31 Mar 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पहुंचे नाराज आउटसोर्सिंग कर्मचारी,
विज्ञापन

बोले- मानदेय भुगतान के लिए ज्ञापन देने के बाद नहीं हुई सुनवाई
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने मानदेय का भुगतान न होने से नाराज होकर सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर आवाज उठाई। मांगों का संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। कर्मियों का आरोप है कि वे सीएचसी और पीएचसी पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी के तौर पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन आठ माह के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
अनिल मौर्या, करिश्मा, रुचि, उर्मिला, राजन सिंह, अजय चौधरी, विनीत, देवानंद, रवींद्र आदि ने बताया कि आठ माह का मानदेय कर्मियों को नहीं दिया गया है। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में जाकर मानदेय भुगतान न किए जाने की शिकायत भी की गई। डीएम व सीएमओ को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बाजवूद अभी तक भुगतान नहीं हुआ। इससे परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम का कहना है कि बजट के अभाव में भुगतान रुका हुआ है। बजट आते ही बकाया मानदेय का भुगतान करा दिया जाएगा। इनकी तैनाती सीएमओ के अधीन विभिन्न सीएचसी और पीएचसी पर वार्ड ब्वॉय, स्वीपर/चौकीदार, वार्ड आया व माली के पद पर की गई है। इन कर्मियों को नौ से 15 हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें