बस्ती। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कनौजिया, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। विधि प्रकोष्ठ के जिला मंत्री उमेश कुमार के साथ चौकी इंचार्ज की ओर से अभद्रता किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा कि चौकी इंचार्ज ने उमेश कुमार को कोतवाली बस्ती में बुलाया गया और डाटा फटकारा गया। उन्होंने चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में उमेश कुमार, जितेंद्र चौधरी, आशीष यादव, रजनी चौधरी, सत्येंद्र यादव, सत्येंद्र कुमार एडवोकेट, विजय कुमार चौरसिया, कृष्ण अवतार, राम जी गौतम आदि शामिल रहे।