बागेश्वर नाथ मंदिर से निकाली गई खाटू श्याम की निशान यात्रा। संवाद
बभनान। नगर पंचायत बभनान के प्राचीन बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर से फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर रविवार को खाटू श्याम की निशान पद यात्रा निकाली गई। श्याम प्रेमियों ने फूलों की होली खेली। इस दौरान कस्बे की दुकानें बंद कर व्यापारियों ने खाटू श्याम झंडा लेकर जय घोष करते रहे। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर से खाटू श्याम की झांकी के साथ फूलों की वर्षा करते हुए कस्बे के सर्राफ मोहल्ला, सब्जी मंडी, रामलीला मैदान, विजयनगर तिराहा, चौक, हर्रैया तिराहा, महागौरी मंदिर, गुड मंडी, सोसायटी रोड सहित पूरे बाजार में ले जाई गई। यात्रा के दौरान लोग अपने घरों के रेलिंग पर खड़े होकर जगह-जगह पुष्प वर्षा करते रहे।
इस मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रबल मालानी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल, मुन्ना बाबा, विवेक सिंह, नवाब किशन कसौधन, रिचेस व्यास व अन्य माैजूद रहे।