बस्ती। रुधौली पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने के आरोप में रविवार को चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के विजलपुर निवासी मुरारी के पत्नी गेना ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 14 मार्च की रात करीब 12 बजे आरोपी उसकी जमीन ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा करने के स्थान पर लगा ईंट उखाड़ कर फेंकने लगे। मना करने पर गाली देते हुए जानमाल की धमकी दी। विवेचक अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही सुनील, अर्जुन, रामवली, रामवती ओर पूनम पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो