मझारी पश्चिम गांव मे पागल कुत्ते के काटने से पीडित मवेशियों की जांच करते पशुचिकित्सक-स्रोत पशुच
भानपुर। रामनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत मझारी पश्चिम में पिछले दिनों खूटे पर बंधे 9 मवेशियों को पागल कुत्ते ने काट लिया। मवेशियों की अचानक सेहत बिगड़ने से परेशान पशु पालकों ने पशु चिकित्सालय रामनगर पहुंचकर इलाज की गुहार लगाई।
ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार को पशु चिकित्साधिकारी संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में गांव पहुंची टीम ने मवेशियों की सेहत जांची। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गांव में कुल 9 मवेशियों भैंस, पडिया, गाय और बछिया की जांच की गई। जिसमे मुंह के पास काटे गए चार मवेशियों में रैबीज के लक्षण पाए गए है। पशुपालकों को चिह्नित मवेशियों को अलग रखकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उनका इलाज किया जा है, पूर्व में सभी का टीकाकरण भी हुआ था।