फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मानदेय भुगतान के लिए गरजे एनएचएम के कर्मचारी

Sat, 11 Oct 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर विरोध जताते एनएचएम कर्मी व डॉक्टर
विज्ञापन
बस्ती। मानदेय न मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 1100 से ज्यादा कर्मियों ने शुक्रवार को बाहों पर काली पट्टी बांध कर ड्यूटी करते हुए विरोध जताया। ड्यूटी के बाद कर्मचारी, डॉक्टर सीएमओ कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएमओ डॉ. राजीव निगम को मांगों का संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इन कर्मियों को पिछले तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है। एनएचएम की टीम में चिकित्सक, सीएचओ, एएनएम, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन यही अल्प मानदेय भोगी कर्मी करते हैं। मानदेय का भुगतान रुक जाने से इनकी हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। तमाम तरह की समस्याओं से जूझ रहे इन कर्मियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है।
यूपी एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में भुगतान नहीं होता है तो कर्मी कार्य बहिष्कार कर मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बताया कि एनएचएम कर्मी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रीढ़ हैं, फिर भी इनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कर्मियों को दो से तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। बार-बार आवाज उठाने के बाद भी केवल आश्वासन दिया जा रहा है। हालत यह है कि कर्मचारी परिवार के लिए दो जून की रोटी नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि फीस न जमा होने से स्कूलों से बच्चों के नाम कटने की नौबत है। बुजुर्ग व बीमार माता-पिता की दवा बंद हो चुकी है। हालात ऐसे ही बने रहे तो कर्मचारियों को अपने घर से ड्यूटी स्थल तक जाने के लिए पैदल ही जाना पड़ेगा। महामंत्री आनंद गौरव शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को कर्मियों ने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया है। दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। पूर्व में भी ज्ञापन देकर अल्टीमेटम दिया गया था, बावजूद इसके भुगतान नहीं हुआ। इससे संकट खड़ा हो गया है। संगठन मंत्री डॉ. राकेश, विनय सिंह, राज नारायण, डॉ. डीएस कुशवाहा, डॉ. सुनील कन्नौजिया, डॉ. विवेक पटेल, डॉ. बबिता पांडेय, अनीता, स्नेहा, अनुराधा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें