बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबौली-अकेला मार्ग के बीच रविवार को नहर की पुलिया के पास संदिग्ध शव दफनाने के मामले में सोमवार की सुबह पुलिस ने गड्ढे को खोदवाया। गड्ढे में दूध मुंहे बच्चे का शव मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, दुबौली-अकेला मार्ग के बीच स्थित नहर की पुलिया के पास रविवार को दोपहर बाद अज्ञात शव दफनाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।
ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने सोमवार की सुबह पुलिस ने गड्ढे को खोदवाया तो उसमें नवजात का शव मिला। इसके बाद पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई। थोड़ी देर बार शव की शिनाख्त लुतुही गांव निवासी अनिल गौतम थाना महुली जनपद संतकबीरनगर की लड़की श्रेया पत्नी सानू प्रसाद के बेटे के रूप में हुई।
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि रविवार की सुबह एक निजी अस्पताल में उसे मृत बच्चा पैदा हुआ था। उसके भाई मुकुल, चाचा प्रकाश तथा ससुर ने ग्राम दुबौली खुर्द के तालाब के किनारे दफना दिया था।
पास में दुबौली खुद के अनिल का खेत था। उन्होंने आशंका में पुलिस को सूचना दे दी थी। लालगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पंचनामा की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।