नगर बाजार (बस्ती)। कस्बे में गुरु रविदास जयंती की झांकी के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। नगर पंचायत नगर बाजार (दक्षिण टोला) के पास से गुरु रविदास जयंती की झांकी निकल रही थी।
इसी दौरान कुछ अराजक तत्व झांकी का वीडियो बनाने लगे। मौके पर मौजूद प्रशासन के मना करने के बावजूद नहीं माने और विवाद करने लगे। आरोप है कि जब झांकी गांव की तरफ बढ़ रही थी तो आरोपियों ने कमेटी के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में राम जनक के सिर में गंभीर चोट आई है।
घायलों में राम जनक, सूरज प्रसाद, अशोक कुमार और करुण देवी शामिल हैं। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। इस संबंध में थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।ा