बस्ती। टाउन क्लब में शनिवार को संस्कार भारती की ओर से नव वर्ष अभिनंदन समारोह एवं भजन संध्या समारोह का आयोजन किया गया। भजन गायकों के भजनों पर लोग झूमने के लिए मजबूर हो गए। मुख्य अतिथि किसान पीजी कालेज पूर्व प्राचार्य डॉ0 राकेश कुमार पांडेय ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संचालन नगर महामंत्री राहुल श्रीवास्तव ने किया। अतिथियों को परिचय सुब्रा सिंह ने किया। उसके बाद राज्यश्री ने नृत्य प्रस्तुत कर नव वर्ष का स्वागत किया। आदिति तिवारी, आंचल, शिखा ने भजन प्रस्तुत किया। विकास श्रीवास्त्व के भजनों पर लोग झूमते रहे।
विनोद पांडेय ने ढोलक पर, आदिति आर्गन पर व सीपी भाई ने पैड पर संगत कर कार्यक्रम का नया आयाम दिया। सताक्षी सिंह ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर डॉ0 कैप्टन पुष्प लता मिश्रा, प्रांतीय संगठन मंत्री नवीन श्रीवास्तव, सत्या, लता, अनीता, मधुबाला, ध्रुवचंद, उर्मिला, रीता, निर्मला, कमला, ओपी पांडेय, भागवत, संदीप, मनोज, पंकज, सुधीर, सहील, राहील खान, भक्ति नारायण, दीक्षांत, संतोष, विजय लक्ष्मी, प्रशांत, मनीष, प्रमिला, प्रखर, गोपाल शर्मा व अनमोल सहित अन्य मौजूद रहे।