फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए डीएम का गुणात्मक और पारदर्शिता पर जोर

विज्ञापन
नवागत डीएम सुशील कुमार मौर्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

नए डीएम सुशील कुमार मौर्या ने शुक्रवार की दोपहर कोषागार में प्रभार ग्रहण कर लिया। जिला अधिकारी के रूप में यह उनकी पहली तैनाती है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्राथमिकताएं गिनाईं। कहा कि जिला प्रशासन गुणात्मकता और पारदार्शिता के साथ चलेगा। 
इससे पूर्व मौर्या उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव पद पर तैनात थे। परिचयात्मक प्रेस कांफ्रेंस में नए डीएम ने कहा कि सरकार के कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। फीडबैक के आधार पर कार्यों को गुणात्मक परिधि में किया जाएगा। सुशील कुमार मौर्य मूलरूप से जौनपुर के निवासी हैं। 1994 बैच के पीसीएस अफसर तथा 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मैनपुरी, सुल्तानपुर, बलिया, गाजीपुर आदि जिलों में एसडीएम, एडीएम, सीडीओ आदि पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, एडीएम भगवान शरण, सीआरओ रामदुलारे पांडेय, मुख्य कोषाधिकारी गोपाल खरे, उप निदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट चंद्रमोहन गर्ग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम भानपुर अमनदीप डुली, एसडीएम सदर हरिश्चन्द्र सिंह, सुरेश चन्द्र शर्मा, एसडीएम रुधौली कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम हर्रैया दिनेश कुमार, तहसीलदार सदर अनिल कुमार, परियोजना निदेशक आरपी सिंह, समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें