फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नेताजी की जयंती... बच्चों ने बनाई मानव शृंखला

Thu, 23 Jan 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जीआईसी परिसर में यातायात जागरुकता के परिप्रेक्ष्य में मानव श्रंखला में शामिल होने पहुंचे वि​भिन
विज्ञापन
- जीआईसी मैदान में आयोजित हुआ सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

- विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नेताजी सुबास चंद्र बोस की जयंती पर बृहस्पतिवार को जीआईसी मैदान बच्चों से भर गया। शिक्षकों के मार्गदर्शन में अनुशासित ढंग से बच्चों ने मानव शृंखला तैयार की। इस दौरान डीएम की मौजूदगी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा का संकल्प लिया।
जिला प्रशासन, परिवहन, शिक्षा एवं अन्य विभागों के समन्वय से नेताजी की जयंती पर सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान उर्मिला एजुकेशन एकेडमी, सावित्री विद्या बिहार, जीआईसी, जीजीआईसी, बेगम खैर, जीआरएस, श्री कृष्ण पांडेय गर्ल्स एंड बॉयज, यूनिक साइंस एकेडमी, केआईसी के छात्र- छात्राओं ने जुलूस निकाला। सड़क सुरक्षा का बैनर लेकर बच्चे जीआईसी मैदान पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान गांधीनगर मार्ग पर शहरी आवागमन को कुछ देर के लिए ठप करना पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर करीब 3500 छात्र-छात्राओं ने तिरंगे की आकृति में मानव शृंखला तैयार की। मुख्य अतिथि डीएम रवीश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि एसपी अभिनंदन एवं एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने नृत्य-संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

डीएम ने बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने अभिभावकों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करें। अधिक गति से और बिना हेलमेट के वाहन न चलाने की सलाह दें। इस मौके पर आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन, आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ल, एआरटीओ पंकज सिंह, सीएमओ डॉ. आरएस दुबे, बीएसए अनूप तिवारी, प्रधानाचार्य शान्डिल्या चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें