नगर बाजार। नगर पुलिस ने सिसवारी बदन सिंह गांव में हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। गांव के उमेश यादव का आरोप है कि आरोपियो ने खेत में दवा छिड़काव के विवाद को लेकर एक राय होकर उनके घर पर चढ़ गए। पिता, चाची व चाचा को धारदार हथियार से मारापीटा। अपशब्द कहते हुए धमकी दी। पुलिस ने गांव के जगीलाल उर्फ यदुवंश यादव, रामजी, हीरालाल, पिंटू व रंजीत पर केस दर्ज किया है। संवाद
-