फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राष्ट्रीय प्रोग्राम में लापरवाही, 12 एएनएम का वेतन रुका

Sun, 03 Dec 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद, बस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साऊंघाट में शनिवार की देर शाम सीएमओ डॉ.रमाशंकर दूबे ने सीएचसी सांऊघाट पर राष्ट्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की। यहां डॉक्टर, स्टाफ नर्स एएनएम, सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय प्रोग्राम आयुष्मान कार्ड, नसबंदी, टीकाकरण, ई-कवच सहित अन्य से जुडे़ एक-एक बिंदु पर चर्चा की। सीएमओ ने नसबंदी प्रोग्राम पर विशेष जोर देते हुए एएनएम की ओर से लक्ष्य के सापेक्ष नसबंदी कार्य शून्य पाए जाने पर लगभग 12 एएनएम का दिसंबर का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रमाशंकर दूबे ने बताया कि 169 नसबंदी के सापेक्ष अभी तक मात्र 37 नसबंदी ही साऊंघाट क्षेत्र के अंतर्गत हो पाई है। जिसमें प्रति एएनएम को तीन नसबंदी करवाने का लक्ष्य दिया गया था। करीब छह से अधिक एएनएम का नसबंदी कार्य शून्य पाया गया हैं। इसके अलावा छह अन्य एएनएम के कार्य में भी शिथिलता पाई गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजेंद्र वर्मा, एलटी भानु प्रताप मणि, डॉ. सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें