फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ई-रिक्शा व कचरा प्रबंधन में दिखी लापरवाही, छह सचिवों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पंचायतीराज विभाग में स्वच्छता से समृद्धि अभियान के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा में छह ग्राम पंचायतों की स्थिति खराब मिली है। इस पर डीपीआरओ ने यहां के ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ घनश्याम सागर ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, यूजर चार्ज व संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की गई। कूड़ा गाड़ी का संचालन भी ठीक नहीं है। ई-रिक्शा के मानक भी पूरे नहीं हैं और प्रयोग भी नहीं किया जा रहा है। आरआरसी भी क्रियाशील नहीं हैं। नियमित कचरा कलेक्शन नहीं हो रहा है। बताया कि इस बाबत पूर्व में सीडीओ सार्थक अग्रवाल की ओर 15 दिसंबर को सुधार संबंधी निर्देश दिए गए थे, बाजवूद इसके सुधार नहीं किए। उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना पर सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव कड़सरी राम प्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत सचिव चौरी परशुरामपुर अर्चना वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव कथकपुरवा रुधौली तीरथ प्रसाद, ग्राम पंचायत सचिव औड़जंगल सल्टौआ शकील अहमद, ग्राम पंचायत सचिव देवाडीहा बहादुरपुर कुमार सत्यम सिंह और ग्राम पंचायत सचिव हनुमानगंज रुधौली अजय कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि स्पष्ट जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें