फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोल्ड रूम में नहीं मिले जरूरी उपकरण, एडी हेल्थ ने जताई नाराजगी

Sun, 27 Jul 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। एडी हेल्थ डॉ. रामानंद एवं सीएमओ राजीव निगम ने शनिवार को पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी रूम, उपस्थिति रजिस्टर व मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोल्ड रूम में जरूरी उपकरण नहीं मिले। दवाओं की ऑनलाइन फीडिंग भी नहीं पाए जाने पर एडी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


एडी हेल्थ के निरीक्षण के दौरान कोल्ड रूम में थर्मामीटर सहित अन्य बेसिक उपकरण नहीं पाए जाने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। प्रसव कक्ष और ओटी का जायजा लिया। स्टाफ नर्स गरिमा श्रीवास्तव से अब तक हुए प्रसव के बारे में जानकारी ली और प्रसूताओं से बातचीत कर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं का हाल जाना। पैथालॉजी में तैनात लैब टेक्नीशियन राकेश चौधरी से जांच से संबंधित जानकारी ली। संतोषजनक जवाब न देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कन्नौजिया और कर्मचारियों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डाटा एनालिस्ट हर्षवर्धन शुक्ल से उनके कार्यों के बारे में पूछा। डॉ. मनीष कुमार, डॉ. पीके शुक्ल, फार्मासिस्ट राधारमण शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें